गांव अलीपुर से 15 साल के युवक का अपहरण

गांव अलीपुर से मंगलवार सुबह घर से किसी काम से गया 15 साल का युवक देररात तक वापस नहीं लौटा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मां साधना शर्मा ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा मंगलवार सुबह घर से किसी काम के लिए गया था। मगर देर रात वापस नहीं लौटा। उनके अनुसार पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर रिश्तेदारों तथा उसके दोस्तों के घरों पर भी पूछताछ की मगर बेटे का कोई सुराग नहीं लगा तो वह थाना सदर की पुलिस के पास पहुंची। इंस्पेक्टर संजीव ने कहा उन्होंने हाई अलर्ट घोषित करते हुए लापता नाबालिग की फोटो पुलिस सर्कुलेट कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *