कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप ने नाखां वाला बाग के पास टू-व्हीलर चुराने वाले गिरोह के एक चोर को एक्टिवा और मोटरसाइकल समेत गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अरुण कुमार उर्फ सोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी बड़ा पिंड करतारपुर के तौर पर हुई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बुधवार सुबह अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लेकर उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि जालंधर सिटी में अलग-अलग स्थानों से अब तक वह 6 वाहन चुरा चुका है।


