गांव के व्यक्ति ने ही डकैती डलवाने पारदियों को बुलवाया:एक बदमाश को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ था; पुलिस ने सूत्रधार को किया गिरफ्तार

गुना जिले के आरोन थाना इलाके के भूपमढ़ी गांव में डकैती के प्रयास के आरोपी और उन्हें मुखबिरी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग दस बदमाश डकैती डालने के उद्देश्य से गांव में पहुंचे थे। मकान मालिक के जाग जाने पर वह भाग खड़े हुए थे। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। आरोन पुलिस ने बताया कि 4-5 जनवरी की दरम्यानी रात जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम भूपमढ़ी में कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा ग्रामीण महावीर सिंह रघुवंशी के घर में घुसकर डकैती की वारदात का प्रयास किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। इस बीच ग्रामीणों द्वारा एक बदमाश शेर सिंह पुत्र विक्रम पारदी उम्र 20 साल निवासी ग्राम खेजरा चक थाना धरनावदा को पकड़ लिया था। साथ ही बदमाशों की एक मोटर साइकिल भी मौके से बरामद हुई थी। इस घटना की रिपोर्ट पर से आरोपी शेर सिंह पारदी सहित 7-8 अन्य अज्ञात के विरूद्ध आरोन थाने में मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी शेर सिंह पारदी को गिरफ्तार कर मौके से बरामद मोटर साइकिल को जप्त किया गया। मोटर साइकिल के संबंध में जानकारी पता करने पर वह राजस्थान के कोटा से चोरी होना पाई गई। गिरफ्तार आरोपी शेर सिंह पारदी को न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके अन्य अज्ञात साथियों और डकैती कराने वाले स्थानीय सूत्रधारों के नाम चिन्हित किए गए। इसके बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में चिन्हित अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में डकैती कराने वाले स्थानीय सूत्रधार के संबंध में मुखबिर सूचना पर आरोन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डकैती के सूत्रधार एक आरोपी दिमान सिंह पुत्र स्व तोफान सिंह केवट उम्र 60 साल निवासी ग्राम भूपमढ़ी को गिरफ्तार कर। उससे घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। प्रकरण में फरार बाकी आरोपियों की पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *