सीकर में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह सीकर के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक रह गई। फिलहाल सीकर में 13 जनवरी तक इसी तरह की तेज सर्दी रहेगी। यहां पर न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सीकर में आज सबसे ज्यादा घना कोहरा फतेहपुर में रहा। यहां पर सुबह विजिबिलिटी केवल 30 मीटर तक रह गई। इधर पलसाना और रानोली एरिया में कोहरा कम रहा लेकिन ठिठुरन काफी ज्यादा रही। सीकर में नेहरू पार्क एरिया में कोहरे के चलते विजिबिलिटी केवल 50 मीटर थी। जबकि रेलवे स्टेशन एरिया में विजिबिलिटी करीब 130 मीटर रही। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे रहने की वजह से पूरे दिन लोगों को ठिठुरन रहती है। सीकर में रात 10 बजे के बाद ही घना कोहरा छा जाता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि फिलहाल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। अभी 2 से 3 दिन कई इलाकों में कोहरा रहने के साथ दिन ठंडा रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी। सीकर जिले में 11 से लेकर 13 जनवरी तक कोल्ड वेव चलेगी। 11 जनवरी को घना कोहरा भी छाया रह सकता है। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान अब देखिए प्रदेश में मौसम का हाल… राजस्थान-गलन भरी सर्दी से ठिठुरा, फ्लाइट कैंसिल, बादल छाए:विजिबिलिटी 30 मीटर से कम, कोटा-भिवाड़ी की हवा जहरीली, 13 जिलों में चेतावनी उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही तेज बर्फीली हवा से राजस्थान में गलन भरी सर्दी बढ़ गई है। शनिवार (10 जनवरी) को भी 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।(पूरी खबर पढ़ें)


