गुरदासपुर | काहनूवान थाने के अंतर्गत गांव घुकला से 2 बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं। जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात उनके गांव से ट्यूबवेल को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर सहित एक अन्य ट्रांसफार्मर को तोड़ दिया गया और इनका कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना काहनूवान पुलिस को सूचना दे दी गई है।


