भास्कर न्यूज|मुक्तसर शहर में आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया जाएगा। मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी, और दिनभर भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्री राम भवन (टिब्बी साहिब रोड) – पंचाक्षर मंत्र जाप, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ व कथा (3:30 से 5:30 बजे तक) जय मां चिंतपूर्णी मंदिर (भुल्लर कॉलोनी) – दो दिवसीय उत्सव (26-27 फरवरी), चार प्रहरों में शिव पूजन, 27 फरवरी को विशाल हवन व भंडारा अन्य मंदिर श्री श्याम मंदिर, साईं मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में उत्सव व पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है, और मंदिर कमेटियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


