बहराम| गांव बुर्ज कंधारी में क्रांतिकारी सोच के पहरेदार श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव 6, 7 और 8 फरवरी को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रबंधकों ने बताया कि 6 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब जी आरंभ किए जाएंगे। 7 फरवरी (शनिवार) को सुबह 9 बजे निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। इसके पश्चात नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जो पूरे नगर की परिक्रमा करेगा। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे, जिसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। सुक्खा राम सरोया गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके क्रांतिकारी उपदेशों पर प्रकाश डालेंगे और उनकी शिक्षाओं की जानकारी देंगे।


