गांव में घुस आया बायसन:वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल भेजा, पुलिस ने किया सहयोग

बालाघाट जिले के लॉजी क्षेत्र में शनिवार, 6 दिसंबर को एक बायसन गांव के पास खेत में घुस आया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बायसन को सुरक्षित जंगल में वापस भेज दिया। यह घटना लॉजी के कलपाथरी गांव में हुई, जहां ग्रामीणों ने खेत में बायसन को देखा। वन्यप्राणी के रिहायशी इलाके में आने की खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पश्चिम लांजी वन परिक्षेत्र अधिकारी सपन ताम्रकार ने बताया कि सूचना मिलते ही पूर्व और पश्चिम लांजी के वनकर्मियों का एक दल गठित किया गया। इस दल ने बायसन की लगातार निगरानी की ताकि उसे या आम जनता को कोई नुकसान न पहुंचे। दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच बायसन को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। ताम्रकार ने यह भी बताया कि बायसन पर अभी भी नजर रखी जा रही है, ताकि वह दोबारा गांव के क्षेत्र में न लौटे। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में आने पर तुरंत इसकी सूचना दें। विभाग ने लोगों को कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी है:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *