भास्कर न्यूज | करहीबाजार ग्राम पंचायत करहीबाजार में मंगलवार को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 19 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। इसे एक शिविर के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हर नागरिक तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनका लाभ दिलाना है। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्टॉल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनते और उनका समाधान करते रहे। कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया, जबकि कई मामलों को विभागीय स्तर पर आगे भेजा गया। मौके पर अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं का विस्तृत परिचय दिया। इससे उपस्थित नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी मिली।


