गाज गिरने से 2 युवक और 3 बकरियों की मौत:रायगढ़ के छाल में महुआ पेड़ के नीचे बारिश से बचने खडे़ थे, बकरी चराने घर से निकले और वापस नहीं लौटे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गाज गिरने से दो युवक और 3 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। युवक अपनी बकरी को चराने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला छाल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक छाल क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली माझापारा का रहने वाला आकश किडो 19 साल और आकश लिकन केरकेट्टा 19 साल मंगलवार की दोपहर को अपनी बकरी लेकर जंगल की ओर चराने के लिए निकले थे। तभी अचानक से मौसम बदलने लगा और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। ऐसे में दोनों युवक बारिश से बचने के लिए ठाकुरडीपा जंगल महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बकरियां भी आसपास थी। इसी दौरान अचानक गाज गिरने से उसकी चपेट में आकाश किडो, आकाश लिकन केरकेट्टा और 3 बकरियां आ गए। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। शाम को अन्य ग्रामीण जब जंगल की ओर गए थे, उन्होंने युवक और बकरियों को मृत हालत में देखा। पुलिस जांच में जूटी
जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना छाल पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *