भास्कर न्यूज|गाड़ाडीह मंगलवार को सेवा सहकारी समिति गाड़ाडीह में धान खरीदी दिन भर प्रभावित रही। क्योंकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राजपूत, सीताराम लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी सही ढंग से नहीं किया जा रहा। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर अधिकारी के उपस्थित न होने से नाराज हो गए। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी को शासन ने नहीं भेजा था। बाद में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तोरण यादव, अभिषेक साहू, कुलेश्वर साहू, लालेंद साहू, जयकुमार उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि लिमिट पहले से बढ़ा दिया गया है। टोकन भी पर्याप्त मात्रा में कट रहे है। किसानों से अनुरोध है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन टोकन कटा लेवे। इस प्रदर्शन को लेकर जोहार पार्टी साजा क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि हमने शुरू से ही सभी समिति में आंदोलन शुरू कर दिया था।


