कवर्धा| किसान खेती-किसानी में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बीज व कृषि विकास निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका किसान लाभ ले सकते हैं। निगम द्वारा किसानों के हित में शासकीय अनुदान पर आधुनिक, उन्नत किस्म में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को किसानों को उपलब्ध कराते हैं।


