डोंगरियाखुर्द में धान खरही में आग, 2 घंटे बाद आया दमकल

भास्कर न्यूज|दामापुर कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया खुर्द में मंगलवार दोपहर 12 बजे धान खरही में आग लग गई, जिससे किसान का बड़ा नुकसान हुआ। किसान राम किशोर वैष्णव ने अपने निजी भूमि पर 15- 20 अलग-अलग धान खरही तैयार कर रखे थे। अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते सभी धान जलकर ख़ाक हो गया। किसानों को इस घटना से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण और किसान आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने गांव के घरों की मोटर और पानी की टंकियां लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड के संपर्क में देरी ने स्थिति और बिगाड़ दी। फायर ब्रिगेड का फोन नंबर लेने के बाद जब मदद के लिए कॉल किया गया, तो दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक आग से लगभग सभी धान खरही नष्ट हो चुका था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा से डोंगरिया तक सड़क की खराब स्थिति और दूरी के कारण वे समय पर नहीं पहुंच पाए। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर फायर ब्रिगेड का स्थायी इंतजाम करने मांग की है। साथ ही उन्होंने आग लगने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षतिपूर्ति की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *