भास्कर न्यूज | सिनोधा
जनपद पंचायत भाटापारा के ग्राम गाड़ाडीह में बीते रविवार से श्री अखण्ड पंच दिवसीय नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं,जो कि शुक्रवार तक चलेगा। जिसमें सभी रामायण प्रेमी सादर आमंत्रित हैं,प्रत्येक मंडली में चार सदस्य अनिवार्य है।प्रत्येक टोली को एक ही भार प्रोत्साहन राशि 301/- रूपये एवं श्रीफल दिया जाएगा। उक्त जानकारी गांव के सरपंच खेदुरम यादव एवं कैलाश ने दी।


