गाड़ियों की आवाजाही रोकने में प्रशासन नाकाम

लोहरदगा |सदर प्रखण्ड अंतर्गत निगनी पंचायत निवासी केश्वर साहू के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक सिमडेगा जिले में दवा लेकर वापस अपने घर आ रहा था। इस क्रम में रात्रि साढ़े आठ बजे मृतक ने परिजनों से बात की। जिसके बाद रात दस बजे सेन्हा जंगल के समीप सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी होने पर जय श्रीराम समिति के कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह, अजय सोनी, लक्ष्मी भगत, जिला पदाधिकारी बजरंग करवा, मनोज राम, मंटू कुमार आदि सदस्य अस्पताल पहुंचे। वहीं समिति के कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी ने कहा कि इस स्थान पर बार-बार दुर्घटना होना प्रशासन के लिए चुनौती है। गाड़ियों की आवाजाही और उसकी स्पीड को प्रशासन रोकने में नाकाम हो रही है। वहीं बार बार प्रशासन के आश्वासन पर भी इस तरह की घटना किसी न किसी परिवार के आंगन को सुना कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *