लोहरदगा|बजरंग दल अमला टोली गणेश पूजा समिति के द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान घाघरा से आए गायक अमर पाठक ने गणेश वंदना के साथ भजन कीर्तन का शुभारंभ किया। वहीं नाल पर आनंद पाण्डेय, ऑर्गन पर अमर पाठक, पैड पर महावीर कुमार, बैंजो पर पारस कुमार, ताशा पर रमेश पाण्डेय ने सहयोग दिया। वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन पर भक्तजन झूमते नजर आए। वहीं समिति ने बताया कि समिति 34 वर्षों से पूजा का आयोजन करते आ रही है। मौके पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार साहू, आजीवन संरक्षक परमानंद साहू, संरक्षक बजरंग साहू, सामु साहू, विनय साहू, राजू विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, ने श्रीकांत प्रमाणिक, महेंद्र प्रसाद, रामनाथ कास्कार, सुशील सिंह, नवदीप साहू, अमरेश विश्वकर्मा, बिनय प्रसाद, प्रदीप साहू, नवीन कुमार, प्रमोद प्रजापति, सूरज साहू, रंजीत विश्वकर्मा, दिव्यांशु कुमार, आशीष साहू, शनि साहू, अक्षत साहू, श्याम साहू, गुड्डू साहू, विक्की विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


