लोहरदगा|अखिल झारखंड छात्र संघ के बैनर तले गुरुवार को मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में बीएस कॉलेज व विमेंस कॉलेज की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। वहीं प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्राओं को केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने मोमेंटम देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं बीएस कॉलेज के ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रों माही परवेज प्रथम, प्रिंसीना कुजूर द्वितीय व फरहाना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विजय छात्राओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता होने से हम काफी उत्साहित हैं। सभी छात्राओं में अलग-अलग तरह के टैलेंट होते हैं। वहीं आयोजन कमिटी को छात्राओं ने और कई टिप्स दिए जिसे कराने से छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिलेगी। वहीं आयोजन कमिटी ने कहा कि आजसू पार्टी निश्चित तौर पर कई कार्यक्रम कराने की योजना तैयार करेगी। मौके पर केंद्रीय महासचिव अंजू देवी, खुशबू कुमारी, सरस्वती देवी, सुनीता साहू, राजेंद्र लोहरा, पवन प्रजापति, कौशिकराज मेहता, अंकित कुमार साहू, कौशल सिंह, विवेक सिसोदिया, अर्पित कुमार, प्रतीक सिसोदिया, अमनदीप पांडे, माही परवेज, प्रिंसीना कुजूर, फरहाना खातून, शबा रानी, मिली कुमारी, मानसी कुमारी, पल्लवी साहू, अमरीन परवीन, पूजा तिर्की, खुर्शीदा खातून, दीया टोप्पो, फूलमनी कुमारी, मीना कुमारी, अंजली उरांव, मुनेशा खातून, जारा अली, साहिबा अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


