गाड़ी का शीशा टच होने पर विवाद, हवाई फायर, दोनों पक्षों पर पर्चा दर्ज

लुधियाना| व्यू एन्क्लेव के पास दो दिन पहले रात को हुए गोलीकांड के मामले में सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब मनदीप सिंह के ड्राइवर की कार दूसरे पक्ष की गाड़ी के पास से गुजरी। मनदीप पक्ष का कहना है कि ड्राइवर जब गाड़ी निकाल रहा था, उसी दौरान सामने वाले पक्ष ने उसे गालियां दीं। ड्राइवर वहां से निकल गया, लेकिन आरोप है कि शीशा टच होने की बात पर मनदीप बस्सी, रोहित बस्सी, किरण बस्सी और अन्य 10–12 लोग ईंट-पत्थर और हथियार लेकर उनके घर के बाहर आ धमके। इस दौरान खुद की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया गया। दूसरे पक्ष ने घटना का बिल्कुल उल्टा बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ ड्राइवर को धीरे चलने की सलाह दी थी। ड्राइवर ने उन्हें मनदीप से बात करने को कहा। जब वे बात करने पहुंचे, आरोप है कि मनदीप ने गालियां दीं और उसके बाद गुस्से में आकर सीधे गोलियां चला दीं। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पूरी कर ली है और आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *