गाड़ी का शीशा तोड़कर रिवॉल्वर,रुपए चोरी:1 घंटे बाद गाड़ी की तरफ आए तो पता चला,चोरों की तलाश में लगी पुलिस

सीकर के सदर थाना इलाके में सुनसान एरिया में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने रिवॉल्वर और हजारों रुपए चोरी कर लिए। करीब 1 घंटे बाद जब मालिक अपनी गाड़ी की तरफ आए तब उन्हें शीशा टूटा हुआ मिला। अब सदर थाना पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। इस संबंध में सीकर के सदर थाने में गोरधन सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से गाड़ी लेकर हर्ष रोड पर अपनी जमीन को संभालने के लिए गए थे। सड़क टूटी होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी को जमीन से काफी पहले खड़ा कर दिया था। इसके बाद वह पैदल जमीन की तरफ गए। जब उन्होंने वापस आकर देखा तब गाड़ी का सामने का शीशा टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही गाड़ी में रखा 22 बोर लाइसेंसशुदा रिवॉल्वर और 10 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। गोरधन सिंह के अनुसार गाड़ी काफी सुनसान एरिया में खड़ी थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बता दें कि सदर थाना इलाके में गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने की यह पहली वारदात नहीं है। नेशनल हाईवे 52 पर भी कई होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाएं पहले कई बार हो चुकी है। उन मामलों में भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *