गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, केस

अमृतसर। थाना जंडियाला पुलिस ने एक दंपति और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक युवक को मर्सिडीज कार बेचने के बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4 लाख रुपए लिए, लेकिन न तो गाड़ी का पंजीकरण करवाया और न ही पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता नवतेज सिंह मल्ली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दोस्त गुरसाजन बेदी और उनकी पत्नी प्रिया दर्शनी बेदी के जरिए एक मर्सिडीज कार खरीदी थी। नवतेज ने गाड़ी के लिए 64 लाख 91 हजार 600 रुपए का भुगतान किया था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर हिमाचल प्रदेश का था और उसे अमृतसर आरटीओ से ट्रांसफर कराने के लिए गुरसाजन, प्रिया दर्शनी और उनके रिश्तेदार राजन शर्मा ने नवतेज से 4 लाख रुपए लिए थे। हालांकि, आरोपियों ने न तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाया और न ही पैसे लौटाए। जब नवतेज ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उलटा नवतेज पर ही जबरन गाड़ी छीनने की झूठी शिकायत पुलिस में कर दी। नवतेज ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी, पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *