गाना गाकर सरकार पर कसा तंज:विरोध प्रदर्शन के बीच नीरा यादव ने क्या हुआ तेरा वादा…

भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्ती लेकर राज्य सरकार को उसके वादे याद दिलाए
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सरकार को जनता से किए गए वादों को याद दिलाने के लिए परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा पोर्टिको में हाथों में तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए वादों को पूरा करने की अपील की। इस दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना गाकर सरकार पर तंज कसा और सात गारंटी वाले वादे को याद दिलाया।
वहीं भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने 450 रुपया में रसोई गैस सिलेंडर देने, धान की एमएसपी 3200 रुपए करने और लंबित छात्रवृत्ति को लेकर सरकार को उनके वादे याद दिलाए। भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने कहा कि सरकार ने चुनाव के वक्त जो जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा करने में फेल साबित हो रही है। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों की बजाय बालू और अन्य संसाधनों के बंदरबांट में लगी हुई है। कहा, सरकार द्वारा जनता के किए गए वादों के पूरा होने तक भाजपा सदन से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *