जयपुर | गायत्री कॉलोनी विकास समिति की ओर से 2 दिवसीय पौषबड़ा महोत्सव एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरि शंकर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मालवीयनगर विनोद कुमार शर्मा, नगर निगम चेयरमैन अरुण शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का गायत्री कॉलोनी अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता द्वारा साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सचिव लोकेंद्र संयोजक घनश्याम बड़ाया, राधेश्याम गुप्ता, लोकेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, आनंद शर्मा, सीताराम सैनी, ओपी शर्मा, रामकरण सैनी, पवन जैन, नितिन एवं राजेंद्र कूलवाल मौजूद रहे।


