भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का समापन रविवार को हुआ। आयोजन समिति के प्रेम साहू ने बताया कि प्रथम दिवस में विराट कलश यात्रा नगर भ्रमण के साथ हुआ। द्वितीय दिवस देव आवाहन कर देव मंच के देव स्थापना, देव कलश, सर्वतोभभद्र, सर्व देव आवाहन कर अग्नि आवाहन स्थापना किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति के निमित्त 24 कुंडों में आहुति समर्पित किए। इसमें डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू सहपरिवार सम्मिलित होकर अपना आहुति समर्पित किए। दोपहर में प्रज्ञा पुराण कथा की संगीतमय कथा प्रज्ञा पुत्रो नरेंद्र विद्यार्थी, डॉ. डी पटेल, तामेश्वर सेन, शिवम कुमार, मृणाल पाल टोली से वाचक के द्वारा आज की समस्याओं और उसके निदान के विषय पर उदाहरण के साथ ही प्रज्ञा पुराण कथा सुनाई। व्यक्तित्व निर्माण से परिवार निर्माण, घरेलू समस्याओं, व्यक्तिगत समस्याओं का निदान किस प्रकार गायत्री मंत्र से हो सकता है इसका वैज्ञानिक और आध्यात्मिक विवेचन किया गया। शाम को व्यसन मुक्ति, स्वास्थ्य आंदोलन, मांसाहार के ऊपर वीडियो प्रदर्शनी दिखाई गई। सैकड़ों लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां दी तीसरे िदन सुबह पुनश्च गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा अन्य वैदिक मंत्रों से राष्ट्र कल्याण एवं जगत के उत्थान के लिए सैकड़ों लोगों ने आहुति डालें। जिसमें विशिष्ट अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू सहपरिवार यज्ञ होम समर्पित किए। दौरान 30 से 40 गर्भवती बहनों ने पुंसवन संस्कार (गर्भोत्सव संस्कार) कराया अवकाश के बाद स्कूली बच्चों ने भी डाला हवन नगर के स्कूली बच्चों ने अवकाश के बाद आकर विद्यारंभ संस्कार में शामिल हुए तथा विशेष आहुति दिए। अपराह्न में प्रज्ञा पुराण कथा में टोली नायक ने विद्यार्थियों के लिए विशेष बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि बताया। अध्ययन करने के पूर्व किस तरह ध्यान, प्राणायाम मंत्र जाप चित्त को शांत कर अध्ययन करें।


