बीकानेर| सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 18 अप्रैल शुक्रवार को शाम 6:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हिंदुस्तानी सिनेमा के गीतकार शकील बदायूंनी फिल्म अभिनेता बलराज साहनी की पुण्यतिथि के अवसर पर रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ. मीना आसोपा व एमआर मुगल करेंगे। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य गायक कलाकार अपने गीत प्रस्तुत करेंगे।


