बीकानेर |लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरिता राठौड़ नई दिल्ली में 20 अप्रैल को प्रस्तावित बौद्धिक सम्मेलन में भाग लेंगी। चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य उच्च क्षमता वाले बौद्धिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली दिमाग और विचारों को एक साथ लाना है।


