सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाःपेंशनर्स का भौतिक सत्यापन 30अप्रैल तक कराना जरूरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहतपेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को 30 अप्रैल तकवार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना जरूरी है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्तनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जिले में कुल 2लाख 64 हजार 570 पेंशनर्स हैं। इनमें 1 लाख 87हजार 141 वृद्वजन पेंशनर्स, 59 हजार 735 विधवापेंशनर्स, 16 हजार 845 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा849 कृषक वृद्वजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभले रहे हंै। पंवार ने बताया कि अब तक लगभग86.94 प्रतिशत (2 लाख 3 हजार 4) पेंशनर्स नेवार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया है। वहीं 34 हजार566 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन लंबित है।उन्होंने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिएविकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप ‘राजस्थान पेंशन एंडआधार फेसआरडी के माध्यम से लाभार्थी के फेसरिकग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा। पंवार नेबताया कि यदि इस प्रक्रिया द्वारा किसी पेंशनर कावार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होता तो पेंशनर्स कोस्वीकृतिकर्ता अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप सेउपस्थित होना होगा। पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारीपेंशन पोर्टल पर लॉगइन कर संबधित पेंशनर कापीपीओ नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्डमोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिकसत्यापन किया जा सकेगा। पंवार ने बताया किकलेक्टर ने संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेशनस्वीकृतकर्ता अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्रों में विकासअधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों मे उपखंड अधिकारी) कोनिर्देशित किया है कि फील्ड लेवल के सभीअधीनस्थ कार्मिकों को इस कार्य में लगाकर पात्रपेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाएं। पीबीएम हॉस्पिटल में गुरुवार को श्रीकृष्णसेवा संस्थान की ओर से शीतल जल सेवा काशुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि तपिश के कारणअस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन विपरीतपरिस्थितियों में भी यदि सेवा का स्तर बढ़ता रहे तोनिश्चित रूप से इसे श्रेष्ठ पुण्यकार्य कहा जाएगा।श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के श्यामसुंदर सोनी ने बतायाकि पीबीएम में जनाना विभाग के आगे शीतल जलकैम्पर सेवा प्रारंभ की गई है। इस अवसर परएडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, ट्रॉमा सेंटरसीएमओ डॉ. एलके कपिल, डॉ. पीडी तंवर, भाजपानेता मोहन सुराना, कमल गहलोत, मनोज सोनी,कैलाश सोनी, बाबूलाल सोनी, कैलाश डांवर एवंविष्णु सोनी उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर नर्सिंगप्रिंसिपल अब्दुल वाहिद ने स्टूडेंट्स सहित जलसेवा मेंसहभागिता निभाई। जल सेवा शुभारंभ अवसर परपीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि रोजानाहजारों लोगों को इस जल सेवा का लाभ मिलेगा।संस्थान के भैंरुलाल मौसूण ने बताया कि दिनभरचलने वाली शीतल जल की इस सेवा का लाभ ट्रॉमासेंटर व कैंसर हॉस्पिटल के पास भी मिलेगा।


