अमृतसर| एजीसी एग्रो फार्म स्थित राग्रीन वर्ल्ड, बच्चों को अनुभव-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘गार्डन-बेस्ड लर्निंग’ (जीबीएल) और ‘डॉल म्यूजियम इन नेचर’ का अनूठा अवसर प्रस्तुत कर रहा है। जीबीएल कार्यक्रम के तहत बच्चे मिट्टी को छूकर, बीज बोकर और पौधों को बढ़ते देखकर जिम्मेदारी, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान जैसे मूल्य सीखते हैं, जिससे कक्षा में पढ़ी बातें गहराई से समझ आती हैं। इसके अलावा, डॉल म्यूजियम इन नेचर एक जादुई अनुभव जोड़ता है, जहां 80 से अधिक देशों की गुड़ियां बच्चों को विभिन्न रंगों, परंपराओं और विश्व की विविध संस्कृतियों से परिचित कराती हैं।


