डीएस पठानिया ‘रासा रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

अमृतसर| डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खंडवाला छेहर्टा के अध्यक्ष दलजीत पठानिया को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनहित के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘रासा रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह समारोह अमृतसर इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष करमजीत सिंह रिंटू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र पठानिया ने इसे पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रिंसिपल हिमानी पठानिया और स्टाफ ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *