भास्कर न्यूज | अमृतसर रानी का बाग स्थित सीआईए स्टाफ-2 के दफ्तर में सर्विस पिस्तौल साफ करते समय गोली चल गई। गोली लगने से एएसआई जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जगजीत सिंह एंटी नॉरकोटिक्स ऑपरेशन सैल में तैनात थे। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की है। एसीपी ईस्ट शिवदर्शन सिंह ने बताया कि दुखदायक घटना सामने आई है। सर्विस पिस्तौल साफ करते समय गोली चल गई, जो गोली एएसआई जतिंदर सिंह को लगी जिससे उनकी मौत हो गई। एएसाअई जतिंदर खुद की सर्विस पिस्तौल को साफ कर रहे थे। शव को फिलहाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


