भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट पुलिस ने 80 चाइना डोर गट्टू के साथ एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन कुमार उर्फ काला निवासी राम तीर्थ रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर वीरवार की रात को आरोपी को काबू किया गया। उसके पास से चाइना डोर गट्टू की खेप बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


