राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। वीडियो रायपुर के शंकर नगर इलाके के बैडमिंटन कोर्ट के पास का बताया जा रहा है। अधेड़ के परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। घायल सिक्योरिटी गार्ड का नाम पुलिस द्वारा कुनु बाघ (74) बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला तरूण नगर पंडरी निवासी अशोका टावर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। वो 2 जनवरी की रात 8 बजे ड्यूटी पर गए थे और 23 जनवरी की सुबह 8 बजे उनकी ड्यूटी समाप्त हुई। इसके बाद वे रोज की तरह पैदल ही घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जब कुनु बाघ बैडमिंटन स्पोर्ट्स के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG04 PK 0256) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुनु बाघ जमीन पर गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर बेहोश हाे गए। राहगीरों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शुरू की जांच घायल के परिजनों ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों और वायरल वीडियो की मदद से युवकों की पहचान की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया, कि घायल बुजुर्ग की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।


