गाली देने से मना किया तो चाकू से किया हमला

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ पुलिस ने चाकू हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ग्राम माढ़तराई में आरोपी कांता पारधी सार्वजनिक जगह पर गाली गलौज कर रहा था, जिसे गांव में रहने वाले रुपेश वर्मा ने मना किया। इस पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने रुपेश पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *