गाेमिया के खमहरा नदी में डूबा 10वीं का छात्र:खेलने के दौरान हुआ हादसा, बॉल निकालने के दौरान पानी में गिरा; मौत

बोकारो के गोमिया में खमहरा नदी के देसी पार्क में मंगलवार को एक हादसा हुआ। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के कक्षा 10वीं के छात्र रॉबिंसन यादव की डूबने से मौत हो गई। 15 वर्षीय रॉबिंसन नरकी खरकिटो गांव का रहने वाला था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। रॉबिंसन अपनी मां के साथ गोमिया में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबिंसन दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। इस दौरान वह बॉल खेल रहा था। गेंद पानी में गिर गई। उसे निकालने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो और एएसआई अभिषेक किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। रॉबिंसन को तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो और अंचल अधिकारी आफताब आलम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को गोमिया अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *