धनबाद में फोटोग्राफर की एक्सीडेंट के बाद मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, किया हंगामा

धनबाद के अशर्फी अस्पताल में फोटोग्राफर राजेश कुमार महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेश गोविंदपुर के बरटांड़ गांव के रहने वाले थे। 29 मई को एक शादी समारोह की फोटोग्राफी के बाद बोरियो मोड़ पर उनका एक्सीडेंट हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में चोट के कारण उनका ऑपरेशन किया गया। परिवार ने इलाज पर लगभग 7 लाख रुपए खर्च किए। अस्पताल ने ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य बताई, लेकिन मंगलवार सुबह राजेश की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। डॉक्टरों और स्टाफ ने इलाज में लापरवाही की: परिजन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफ ने इलाज में लापरवाही की। उन्हें समय पर उचित जानकारी नहीं दी गई। जरूरी मेडिकल निर्णय भी देरी से लिए गए। इधर, अशर्फी अस्पताल के अधीक्षक एसके राय के अनुसार, मरीज की स्थिति भर्ती के समय से ही गंभीर थी। ब्रेन में चोट वाली जगह पर खून जमा हुआ था। उन्होंने कहा कि परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में पहले ही बता दिया गया था। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *