गिदड़बाहा में तस्करों की अवैध इमारतें की ध्वस्त:दोनों पर नशा तस्करी के कई केस, सरकारी जमीन से कब्जे हटाए

मुक्तसर जिले की मलोट पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत गिदड़बाहा में दो नशा तस्करों की अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई जसविंदर सिंह उर्फ भल्ला और बलजीत कौर उर्फ बग्गो की इमारतों पर की गई। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गैर कानूनी तरीके से इमारतें बनाई थीं। जसविंदर सिंह पर नशा तस्करी और चोरी के तीन केस दर्ज हैं। बलजीत कौर पर नशा तस्करी के दो मुकदमे हैं। जिले में व्यापक नशा विरोधी अभियान इस दौरान एसपी-डी मनमीत सिंह, डीएसपी गिदड़बाहा अवतार सिंह, डीएसपी एनडीपीएस रशपाल सिंह, डीएसपी-एच अमनदीप सिंह, नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज और एसएचओ गिदड़बाहा दीपिका मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जिले में व्यापक नशा विरोधी अभियान चल रहा है। नशा बेचकर बनाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीन पर बनी अवैध इमारतों को गिराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *