पंजाब के लुधियाना जिला पुलिस ने राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी करनवीर सिंह के अनुसार आरोपी राहगीरों को रोककर हथियार दिखाते और धमकाकर लूटपाट करते थे। विरोध करने पर लोगों को घायल भी कर देते थे। साइकिल फ्रेम फैक्ट्री में काम करते है गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोलू कुमार उर्फ गोलू, मोहन उर्फ मोनू, मुकेश कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। सभी लुधियाना के रहने वाले हैं। इनमें से दो बदमाश एक साइकिल फ्रेम फैक्ट्री में काम करते हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। लोहे की रॉड और किरच बरामद पुलिस ने आरोपियों से 23 मोबाइल, 4 घड़ी, 5 चोरी की बाइक, लोहे की रॉड और किरच बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। उनसे पूछताछ कर अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।


