गिद्दी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

बरकाकाना | रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग के मुंडा ढ़ाबा बरकाकाना के समीप देर रात हाइवा की चपेट में आने से एक बुलेट सवार युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हेहल निवासी रवि सिंह बुलेट से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हाइवा चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया। गिद्दी | गिद्दी पुलिस ने गुरुवार की शाम बुंडू सड़क से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। गिद्दी पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मामले में ट्रैक्टर के मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिद्दी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एनजीटी लागू है। गुप्त सूचना मिली कि बुंडू से अवैध बालू लाद ट्रैक्टर रामगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस गस्ती दल को भेजा गया। जहां गिद्दी-नईसराय मार्ग के बुंडू सड़क पर एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर रामगढ़ की और जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखते चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। रामगढ़ | झारखंड कला सांस्कृतिक संघ की ओर से रामगढ़ दामोदर नदी तट पर 29 जून को होने वाली विश्व वर्षा वन दिवस गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तिथि को बढ़ा दी गई है। यह निर्णय खराब मौसम व सुरक्षा कारणों से लिया गया है, और अब जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। इधर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। इसे लेकर संघ के लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रित किया। इस आमंत्रण को राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। मौके पर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, जितेंद्र कैथ, राजू राठौर, शिव कुमार महतो, सारिका राठौर, सुमन कैथ आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *