चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़-रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गया। हालांकि, दोनों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर चालक व खलासी की जानकारी ली। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में रांची से ट्रक संख्या टीएन 88 ए-0768 हजारीबाग की ओर जा रहा था। इस बीच चुटूपालू घाटी के गड़के मोड़ के पास ब्रेकफेल होने के बाद चालक ने सुझबूझ से ट्रक को सड़क किनारे पहाड़ पर चढ़ा दिया। इससे ट्रक पलट गया और चालक व खलासी को चोटें आई। लेकिन, इस अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कई गाड़ियां बच गई। मगनपुर | गोला से रजरप्पा मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर पीपराजारा के पास शुक्रवार को दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोग घायल गंभीर रूप से हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गोला सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया। बोकारो जिले के तेनुघाट निवासी भुनेश्वर तुरी 32 वर्ष रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रजरप्पा मंदिर पूजा-अर्चना करने जा रहे दूसरे बाइक पर सवार बोकारो जिले के कसमार गर्री निवासी टिकेश्वर रजवार 30 वर्ष व पेटरवार के जितेंद्र रजवार 25 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *