रांची | हिनू मेन रोड स्थित गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण कर अस्थाई रूप से बनाए गए श्री प्रसाद किचन हाउस नामक दुकान को निगम की टीम ने बुधवार को तोड़ दिया। एस्बेस्ट्स शीट डालकर निर्मित किए गए इस दुकान का पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दुकान संचालक जबरन ही उक्त जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहा था। यह जमीन सड़क चौड़ीकरण के लिए गिफ्ट डीड के रूप में दिया गया है। कई बार दुकान संचालक को वहां से हटने के लिए कहा गया लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। निगम की टीम सहायक प्रशासक के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध भी हुआ।


