अंडर-15 व 17 बालक वर्ग में खूंटी और अंडर-17 बालिका में सिमडेगा चैंपियन

स्पोर्ट्स रिपोर्टर । रांची राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को हुआ। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में अंडर-15, 17 बालक वर्ग में खूंटी व अंडर-17 बालिका में सिमडेगा की टीमें चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा विभाग जहां राज्य के हीरा रूपी खिलाड़ियों को खोज रहा है, वहीं खेल विभाग उन्हें तराश कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और असफल खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से अभ्यास करें, अगला साल आपका होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *