रांची | रांची के यश कुमार सिन्हा ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित प्रतिष्ठित आईएसकेए इंडोनेशिया किक बॉक्सिंग ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। केआईआईटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 28 देशों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यश का चयन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईएसकेए) के तहत इंडियन एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशंस (आईएकेओ) द्वारा भेजी गई 8 सदस्यीय भारतीय टीम में किया गया था। यश रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के बेटे हैं। यश ने इस जीत के साथ देश व विशेष रूप से झारखंड, ओडिशा और अपने केआईआईटी की बढ़ती हुई मार्शल आर्ट्स शक्ति को भी दुनिया के सामने रखा है।


