धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ में मंगलवार देर शाम को बच्चा चोरी करने की संदेह में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुखिया बिलासी सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों को उसके साथ मारपीट नहीं करने की सलाह दी। सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना के पुलिस व्यक्ति को पकड़ कर थाना लाया। उसकी विक्षिप्त हरकत के बाद उसे रिहा कर दिया गया।


