मैट्रिक परीक्षा में सफल दिव्यांग बच्चों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को जिला स्तरीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम एनईपी 2020 की 5वी वर्षगांठ पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित कर दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, उप प्रमुख सुकरा मुंडा, समावेशी शिक्षा के प्रभार प्रभारी बिंदु झा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, मुखिया बिलासी सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धालभूमगढ़ अनीता सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घाटशिला विजय राम, प्लस 2 उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ तपन गोराई द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी ने उपस्थित दिव्यांग बच्चों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद भी यह सारे बच्चों ने सामान्य बच्चों की तरह आगे चलकर बड़े अधिकारी भी बन सकते हैं। ऐसे बच्चों में जो प्रतिभा है ऐसा कार्यक्रम वैसे प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है। वहीं उप प्रमुख सुकरा मुंडा ने अपने संबोधन में बताया कि लगन और धैर्य के साथ यदि कोई काम किया जाए तो कामयाब जरूर होंगे। समावेशी जिला प्रभार प्रभारी बिंदु झा ने दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार की ओर से क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही है इसका विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घाटशिला विजय राम, डॉ तपन गोरई ने भी अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों से दिव्यांग बच्चों तथा उनके अभिवाभक उपस्थित थें। इस दौरान रंगोली बनाव चित्रांकन समेत कई तरह के प्रतियोगिता भी आयोजित हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। चित्रांकन प्रतियोगिता में जमशेदपुर बीआरसी अंतर्गत मध्य विद्यालय बामनगोड़ा के कक्षा 6 के दिव्यांग छात्रा यमुना टुडु, मध्य विद्यालय उड़िया मानगो स्कूल के क्लास चार का विद्यार्थी आयुष जिसका दोनों हाथ नहीं है तथा यमुना टुडू ने अपने पैर द्वारा चित्रांकन कर खूब बाहवाही लूटा साथ में लोगों का और भी विश्वास को मजबूती दिया। हाथ नहीं रहने के बावजूद भी पैर के सहारे एक से बढ़कर एक चित्रांकन कर दिखाया।कार्यक्रम में वर्ष 2025 में इंटर तथा मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए दिव्यांग बच्चों को तथा रंगोली चित्रांकन प्रतियोगिता में सफल हुए विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासीडीह जमशेदपुर के संदीप भगत दूसरा स्थान प्लास टू उच्च विद्यालय केड़ुकोचा चाकुलिया के नागी मांडी, तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया पोटका प्रखंड के हाई स्कूल गिरधारी हलुदपोखर के कोयल पोडिया। वहीं ड्राइंग कंपटीशन में पहला स्थान प्राप्त किया जमशेदपुर के मध्य विद्यालय बामनगोड़ा स्कूल के जमुना टुडू, दूसरा स्थान पर मध्य विद्यालय ओड़िया मानगो जमशेदपुर के आयुष, पहला स्थान तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया दोनों दिव्यांग बच्चों ने पैर से ही बेहतर ड्राइंग बनाया। वहीं तीसरा स्थान पर रहे बोड़ाम प्रखंड के विष्णु सिंह। जया महतो, राय मनी टुडू को हियरिंग एड, शिव कर्मकार कन्हाई हंसदा, चंपा मुर्मु, ममता नामाता, राज किशोर, करण सरदार को टीएलएम कीट दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कैवर्त ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *