जमीन के नीचे दबा भ्रूण मिलने से लोगों में गुस्सा जांच में जुटी पुलिस

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के वार्ड नंबर 9 के श्रीरामपुर इलाके के प्ले ग्राउंड में जमीन के नीचे दबी भ्रूण को पुलिस ने बरामद किया। इलाके में भ्रूण बरामद होने से इलाके के लोगों में रोष देखा गया। मालूम हो कि इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम प्ले ग्राउंड में जमीन पर एक जली हुई अगरबत्ती को देखा। जिस जगह पर अगरबत्ती पायी गयी थी। वहां जमीन ढीली थी। इलाके के लोगों को शक हुआ। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढे को खोदी। गड्ढे के अंदर से एक प्लास्टिक में भ्रूण बरामद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे अवैध सबंध का मामला हो सकता है। लोक लज्जा के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *