गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में खाना बनाते समय एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना संतोष उर्फ सुधीर यादव के घर में हुई। उन्होंने 15 दिन पहले ही नया गैस सिलेंडर खरीदा था। रविवार रात संतोष की पत्नी खाना बना रही थीं। गैस चूल्हा जलाते ही अचानक सिलेंडर में आग लग गई। वह तुरंत घर से बाहर निकल गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझने तक जल गया सारा सामान घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और मुखिया राजेंद्र दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांवा पुलिस को सूचित किया। पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें बगल के कमरे में रखी लकड़ी तक पहुंच गई थीं। परिवार के अनुसार इस हादसे में कपड़े, खाने का सामान, बर्तन समेत कई कीमती सामान जलकर राख हो गए।


