गिरदावरी-क्षतिग्रस्त घरों के सर्वेक्षण के लिए लगाई 48 टीमें: धालीवाल

भास्कर न्यूज|अमृतसर विधायक धालीवाल ने बताया कि अजनाला में बाढ़ प्रभावित गांवों में गिरदावरी व क्षतिग्रस्त भवनों के सर्वेक्षण को लेकर 48 टीमें बनाई गई हैं। टीमों को पारदर्शिता-ईमानदारी की शपथ दिलाकर हलके के प्रभावित 100 गांवों की गिरदावरी के लिए रवाना किया गया। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। विधायक ने टीमों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा को सौंपी जाए। टीमों से प्राप्त रिपोर्टों में से 10 प्रतिशत रिपोर्टों का अलग-अलग गांवों में जाकर डीसी व एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। धालीवाल ने कहा कि बाढ़ में बह गए या मर गए पशुओं का सर्वेक्षण करने और प्रभावित पशुपालकों को मुआवज़ा दिलाने के लिए पशुपालन विभाग की टीमों को भी हलके के 100 प्रभावित गांवों में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव और घरों में जाकर टीमें जानकारी जुटाएंगी। ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सहयोग लिया जाए। तत्काल अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को लिखकर भेजेंगे। इस मौके पर खुशपाल सिंह धालीवाल, एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ा, एसडीओ मनजिंदर सिंह, बीडीपीओ सितारा सिंह, बीडीपीओ प्रगट सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *