अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 101 गांवों में फॉगिंग करवाई गई। गांवों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए रविवार को सभी प्रभावित गांवों में ग्राम सभा की बैठकें बुलाई जा रही हैं। ग्राम सभा द्वारा पांच से सात सदस्यों की एक समिति चुनी जाएगी। जो न केवल गांव की सफाई की जिम्मेदारी देखेगी बल्कि नुकसान की रिपोर्ट भी देगी। सरपंच के साथ-साथ पंचायत सचिव भी इसमें शामिल होंगे।


