भास्कर न्यूज| अमृतसर बिल्डिंग निर्माण के दौरान अपनी एक भी जगह न छूटने पाए इसके लिए स्ट्रीट लाइटों को कवर करने तक से मालिक बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला गोल्डन गेट के पास सामने आया है। यहां सड़क किनारे ही एक दो मंलिजा बिल्डिंग बनाई जा रही। जिसका लेंटर बिल्कुल स्ट्रीट लाइटों को सटाते हुए डाला जा रहा है। मामला उच्च अफसरों की नोटिस में लगाया गया कि निगम की स्ट्रीट लाइट पर कब्जा करने से बिल्डिंग बनाने वाले लोग बाज नहीं आ रहे। जिसके बाद एमटीपी विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


