गिरिडीह के खारियोडीह डैम में मिला अज्ञात शव:मछली पकड़ने गए बच्चों ने देखी उपलाती लाश, शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

झारखंड के गिरीडीह जिले में खारियोडीह डैम से एक अज्ञात शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शनिवार को मछली पकड़ने गए बच्चों ने डैम में एक शव को उपलाते हुए देखा। बच्चों ने तुरंत स्थानीय मुखिया को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला मुखिया ने पचंबा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब दो-तीन दिन पुराना हो सकता है। पचंबा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शव की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *