गिरिडीह के पवन बिहारी बने झारखंड मजदूर एकता संघ दिल्ली के प्रधान संरक्षक

भास्कर न्यूज|गिरिडीह गिरिडीह के समाजसेवी पवन बिहारी यादव को झारखंड मजदूर एकता संघ दिल्ली का ‘प्रधान संरक्षक’ चुना गया है। दिल्ली में सोमवार को आयोजित झारखंड एकता संघ के सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय पारित हुआ। सम्मेलन में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिनिधि, मजदूर और छात्र मौजूद थे। सम्मेलन के बाद झारखंड-बिहार के लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य शैक्षणिक विभाग कांग्रेस के सचिव राजेश वर्मा भी मौजूद थे। इन दोनों के नेतृत्व में दो हजार से अधिक नए सदस्यों ने झारखंड मजदूर एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की और एकता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पवन ने कहा कि संघ और सदस्यों ने उनपर बड़ी जवाबदेही सौंपी है। उनके भरोसे को हमेशा कायम रखूंगा और उनकी सोच से आगे बढ़कर मजदूरों के हित में काम करूंगा। कहा कि एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है, और एकजुट रहने के बाद हम सब कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसलिए दिल्ली में रहने वाले अब कोई भी मजदूर और छात्र खुद को अकेला नहीं समझें, उनके साथ हर सुख-दुख में संघ खड़ा रहेगा। उन्होंने नए सदस्यों से अपील की है कि वे संघ की सदस्यता के साथ अपनी पूरी डिटेल पंजीकृत करें। ताकि, कभी भी सूचना आदान-प्रदान की जा सके। कहा िक उन्हें िवश्वास है िक अब झारखंड के मजदूरों और छात्रों के हितों की रक्षा के साथ-साथ झारखंडी कला व साहित्य को नया विस्तार मिलेगा। हमारा प्रयास दिल्ली में रह रहे झारखंडी भाईयों को एकजुट करना है। दिल्ली में किसी भी प्रकार के संकट की घड़ी में पीड़ित के साथ परिवार के रूप में खड़ा रखना मुख्य उद्देश्य रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *